फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   child died after vaccination

टीका लगने से नौ माह की मासूम की गई जान

Mon, 13 May 2013 03:45 PM IST
श्रावस्ती/ब्यूरो
श्रावस्ती/ब्यूरो Updated Mon, 13 May 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
child died after vaccination

भिनगा नगर के मोहल्ला टंड़वा में रविवार सुबह अचानक एक नौ माह की बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार मौत का कारण शनिवार को सीएचसी में लगवाया गया खसरे का टीका है। टीकाकरण के बाद से ही नवजात की हालत खराब हो गई थी।

मोहल्ला टंड़वा निवासी अनवर ने शनिवार दोपहर सीएचसी भिनगा में आपनी नौ माह की पुत्री गुड़िया को खसरे का टीका लगवाने के साथ विटामिन ए की खुराक पिलाई थी। इसी के बाद गुड़िया का पूरा शरीर नीला पड़ने लगा।

रविवार सुबह उसकी हालत और भी गंभीर हो गई। नवजात की हालत खराब होता देख परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाने के लिए तैयार हुए ही थे कि उसकी मौत हो गई।

इस घटना की सूचना सीएचसी में देने के बाद अनवर ने नवजात का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित परिजनों का आरोप है कि खसरे का टीकाकरण करने के बाद ही नवजात की हालत बिगड़ी।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने के बाद जब इसकी जानकारी सीएचसी को दी गई तो वहां के चिकित्सकों ने टीकाकरण के बाद हल्का बुखार आने की बात कह उसको वापस कर दिया।

वहीं इस संबंध में सीएमओ आरपी गुप्त बताते है की खसरे का टीकाकरण करने के बाद ही जो रिएक्शन होना होता है, हो जाता है। इसके बाद यदि मौत हुई है तो कारण कुछ और होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed