{"_id":"1a4d678188baea602024a47d707a46bd","slug":"cheated-fourty-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर ठगे 40 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर ठगे 40 लाख
अमरोहा/ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2013 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बॉलीवुड में अवसर दिलाने के ख्वाब दिखाकर एक शातिर ने छात्र नेता के भाई समेत तीस युवकों से चालीस लाख रुपये ऐंठ लिए। मोबाइल स्विच आफ होने पर जब युवक आरोपी के घर पहुंचे तो वहां ताला लटक रहा था।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने बताया कि यहां रहने वाला परिवार एक दिन पूर्व ही सामान सही कहीं और चला गया। इसके बाद बॉलीवुड का ख्वाब देखने वालों को एहसास हुआ कि वे ठगे जा चुके हैं। पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला नल निवासी एक युवक का मुंबई आना जाना रहता था। उसने कई फिल्मी अभिनेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर एलबम बना रखी थी। उसने उन तस्वीरों को दिखाकर कई फिल्म निर्माताओं से अपने संबंध बताए और युवकों को बॉलीवुड में अवसर दिखाने का सब्जबाग दिखाया।
विज्ञापन
फिल्मों में मौका मिलने और रातों रात लखपति बनने के लालच में छात्र नेता उजैर मंसूरी के भाई जाहिद मंसूरी ने दो लाख तथा दानिश ने 50 हजार रुपये थमा दिए। धीरे-धीरे यह फेहरिस्त बढ़ती गई और उसके झांसे में तीस युवक आए।
सभी को उसने गुरुवार को मुंबई ले जाने का वादा किया था। लेकिन, उसके पहल ही वह फरार हो गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक करीब चालीस लाख रुपये की ठगी का मामला है। आरोपी की खोजबीन के साथ मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।