फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   charges of disproportionate assets on eighty two officers of up

उत्तर प्रदेश के 82 अफसरों पर विजिलेंस की नजर

Mon, 21 Jan 2013 11:55 AM IST
पुनीत शर्मा/मुरादाबाद
पुनीत शर्मा/मुरादाबाद Updated Mon, 21 Jan 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
charges of disproportionate assets on eighty two officers of up

82 अधिकारियों के ठाठबाट को विजिलेंस की नजर लग गई है। अब ‘जासूस’ इनके बैंक एकाउंट और जमीन-जायदाद का पता लगाएंगे। इन अफसरों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे हैं। शासन के आदेश पर जांच शुरू हो रही है। कई अधिकारी वित्तीय अनियमितताओं में भी फंसे हैं। सबसे ज्यादा पशु चिकित्सा विभाग के हैं। भूमि संरक्षण विभाग के घोटाले भी सामने आए हैं।

विज्ञापन


विजिलेंस द्वारा सूचीबद्ध किए गए अफसरों में कई तो ऐसे हैं जो बड़े संस्थानों के मालिक हो बन गए हैं। किसी का कालेज है तो कोई टैक्नीकल इंस्टीट्यूट चला रहा है। शिकायत मिली थी कि नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ और देहरादून जैसे बड़े शहरों में इन अफसरों के प्लाट और फ्लैट हैं। इनमें अधिकांश सप्लाई विभाग, समाज कल्याण, कृषि विभाग, विधिक माप विज्ञान, सिंचाई विभाग, उद्योग डिपार्टमेंट और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी हैं।
विज्ञापन


विजिलेंस के एडीजी महेंद्र सिंह मोदी ने बताया कि अभी जांच मिली है। जल्द ही इन शिकायतों की पड़ताल कराई जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द इन जांचों को पूरा किया जाए। कुछ ऐसे अफसरों की भी जांच मिली है जो अब दूसरी जगह स्थानांतरित हो चुके हैं। उनकी नई तैनाती के बारे में रिपोर्ट ली जा रही है। मुरादाबाद में पशु चिकित्सा विभाग के अफसरों के बारे में भी शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विजिलेंस की सूची में शामिल अफसर
-प्रेम नारायण मिश्र (तत्कालीन संयुक्त निदेशक, बरेली मंडल)
-विनोद चंद्रा (तत्कालीन अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, संभल)
-पवन कुमार (तत्कालीन विधिक माप विज्ञान अधिकारी, नजीबाबाद)
-शांति प्रकाश सैनी (तत्कालीन अधिशासी अभियंता, मध्य गंगा नहर, बिजनौर)
-वीपी सिंह (तत्कालीन उप अधिशासी, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम)
-दिनेश कुमार (तत्कालीन परियोजना अधिकारी, रामगंगा कमांड)

सियासी जुड़ाव वाले कई अफसर भी जांच के घेरे में
विजिलेंस को शासन ने हाल फिलहाल जो सूची सौंपी है उसमें कई ऐसे अधिकारी भी हैं जिनका अच्छा खासा सियासी जुड़ाव रहा है। इनमें कई पिछली सरकार से गहरा रिश्ता जोड़ने वाले अधिकारी भी हैं। इनके खिलाफ जो शिकायतें पहुंची हैं उनकी जांच शुरू करा दी गई है।


बड़ी कंपनियों में लगा है पैसा
विजिलेंस अफसरों का कहना है कि जो पुरानी जांच चल रही हैं उनमें कई अधिकारियों पर तो बड़ी कंपनी या होटलों में अपना पैसा लगाने का आरोप लगा है। हाईवे किनारे पार्टनरशिप में जमीन खरीदी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed