फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth showed stamina in sports competition

खेल कूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम खम

Fri, 19 Aug 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth showed stamina in sports competition
नियामताबाद। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से ब्लाक स्तरीय खेल कूद में युवाओं ने दम खम दिखाया। एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबाल, कुश्ती, भारोत्तोलन में ब्लाक के विभिन्न गांव के युवाओं ने प्रतिभाग किया। पीडीडीयू नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी के खेल मैदान पर प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी राहुल सागर और बौरी प्रधान सतीश और रामप्रकाश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तहत बालक वर्ग के सौ मीटर दौड़ में प्रियांशु कुमार प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय और लोकेन्द्र तृतीय रहे। दो सौ मीटर की दौड़ में प्रियांशु, राधेश्याम और अमन पाल, चार सौ मीटर की दौड़ में रोहित कुमार, शिवानंद और घनश्याम यादव, आठ सौ मीटर में सुुजीत कुमार, आदर्श और गौरव, 15 सौ मीटर में सुभाषचंद्र यादव, नितीश और विनय ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालिका वर्ग की दौड़ में सौ मीटर में आरती यादव, खुश्बू मौर्य और अनु कुमारी, दो सौ मीटर में नेहा यादा, संजना और रोशनी यादव, चार सौ मीटर में नेहा, संजना और अनु, आठ सौ मीटर में अनु, अर्चना और ज्योति ने पहले तीन स्थान पर कब्जा जमाया। 15 मीटर बालक गर्व में सुभाष, नीतिश ओर विनय, तीन हजार मीटर में शिवानंद, शनि और कोमल ने बाजी मारी। बालक लंबी कुद में लोकेंद्र, दीपक और प्रियांशु, बालिका वर्ग में बेबी, अंजली ओर प्रीति पटेल, गोला फेेंक बालक में चाहत, अमन और शिवम ने पहले तीन स्थान पर कब्जा जमाया जबकि बालिका गर्व में प्रीति पटेल ने बाजी मारी। चक्का फेंक बालक वर्ग में चाहत, शिवम और अभिषेक, भोला फेंक में चाहत, इंद्रजीत और अमन क्रमश:पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कबड्डी बालक में तलपरा चैंपियन रहा जबकि कमलापुर दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में छिमिया और दुलहीपुर ने बाजी मारी। निर्णायक देव कुमार, आनपंद, जहीर अहमद, अजीत कुमार, रामजी प्रसाद, प्रमोद कुमार, सुदामा प्रसाद, पुष्पा राम, परमानंद तिवारी, जितेन्द्र कुमार, रामप्रकाश, राजदेव रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धानापुर राजन कुमार यादव, सकलडीहा रजनीश पांडेय रहे। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिशा बेताल ने किया।
विज्ञापन

रिपोर्ट -अखिलेश सिंह
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed