{"_id":"61bcd45e3869a82da86ba209","slug":"youth-shot-dead-near-telhar-kund-chandauli-news-vns6284959155","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल्हाड़ कुंड के पास युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल्हाड़ कुंड के पास युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

-अधौरा थाना क्षेत्र की घटना, घर में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहनिया। अधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेल्हाड़ कुंड के पास बृहस्पतिवार की रात अज्ञात लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को थाने ले आई और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस हत्या के शराब तस्करी को कारण मानकर छानबीन करने में लगी हुई है।
भगवानपुर थाना के तोड़ी गांव निवासी जंग बहादुर पासवान (22) बृहस्पतिवार की शाम किसी कार्य से घर से बाहर गया। काफी देर होने के बाद भी जब घर वापस नहीं लौटा तो परिवार वाले परेशान हो गये। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं भी पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह पांच बजे किसी ने बताया कि तेलहाड़ा कुंड के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। परिवार वालों ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान जंग बहादुर के रूप में की। परिवार वालों ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष अधौरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि जंग बहादुर शराब तस्करी के आरोप में रोहतास तथा कैमूर जिले में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि युवक को पांच गोली मारी गई है। वहीं शव के समीप शराब की बोतलें भी बरामद हुई है। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया ।