फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth injured by vehicle collision dies during treatment

वाहन के धक्के से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 22 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth injured by vehicle collision dies during treatment
दुर्गावती थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फोरलेन के किनारे खजुरा गांव के समीप मंगलवार की देर रात बाइक सवार दो लोग किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना दुर्गावती थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस मंगाकर दोनों घायलों को दुर्गावती स्थित पीएचसी पहुंचाया। यहां एक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

चांद गांव निवासी राकेश राम (35) व कमलेश विश्वकर्मा बाइक से खजुरा बाजार आए थे। यहांखरीदारी कर वापस घर जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को दुर्गावती पीएचसी ले गई जहां डाक्टरों ने राकेश की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। राकेश अपने मां-बाप की इकलौती संतान था। उसको तीन वर्षीय पुत्र समर व एक वर्षीय पुत्री लाडो हैं। राकेश की मृत्यु की खबर सुनकर पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं राकेश के शव का बीएचयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed