{"_id":"618c1288cbd7110053703ed0","slug":"young-man-fell-while-getting-down-from-moving-vehicle-injured-chandauli-news-vns621841220","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती गाड़ी से उतरने के दौरान गिरा युवक, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती गाड़ी से उतरने के दौरान गिरा युवक, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। स्थानीय जंक्शन पर डाउन नीलांचल एक्सप्रेस स्पेशल से प्लेटफार्म पर उतरते समय एक यात्री ट्रेन से गिर गया। यात्री का पैर ट्रेन के नीचे चले जाने से उसको चोट लग गई। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने किसी तरह यात्री को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला और प्लेटफार्म पर लिटा दिया। काफी देर तक वह प्लेटफार्म पर कराहता रहा। फिर आई आरपीएफ ने उसे इलाज के लिए ले गई।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन पर डाउन नीलांचल एक्सप्रेस 02876 मंगलवार देर रात स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन अभी पूरी तरह रूकी नहीं थी कि उससे हड़बड़ी में उतरने के दौरान यात्री रंजीत पांडे ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे उसका एक पैर चोटिल हो गया। हादसे की सूचना स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई, लेकिन आधा घंटा बीत जाने के बाद भी कोई स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची। जिसके बाद आरपीएफ के जवान स्ट्रेचर पर लिटाकर घायल यात्री को रेलवे के लोको अस्पताल ले गए। रंजीत पांडे अपनी सास और साले के साथ दिल्ली आनंद विहार से सासाराम की यात्रा कर रहा रहा था। उसी दौरान कुछ लेने के लिए वो प्लेटफार्म पर उतरा और प्लेटफार्म के नीचे चला गया।