फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   young man died after drowning in pond for bet of 500 in chandauli

UP: दोस्तों संग लगाई 500 की शर्त, हार गया जिंदगी की जंग, तालाब में डूबकर हुई मौत; लोगों ने जाम किया सड़क

Tue, 10 Dec 2024 06:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Dec 2024 06:03 PM IST
सार

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के कुआं गांव में एक युवक की शर्त के चक्कर में जान चली गई। तीन दोस्तों ने 500 रुपये की शर्त लगाई और तालाब को पार करने के लिए पानी में उतरा। इसी दौरान डूबकर एक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man died after drowning in pond for bet of 500 in chandauli
घटना से नाराज लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के कुआं गांव में आकाश उर्फ काजू चौहान (18) दोस्तों संग शर्त लगाने में अपनी जिंदगी ही हार गया। युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीन दोस्तों में तालाब को तैरकर पार करने की 500 रुपये की शर्त रखी गई थी। काजू पहले कूदा और तालाब पार भी कर गया। लौटते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक के मौत से कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के मुताबिक, तीन दोस्तों ने तालाब को पार करने की शर्त 500 रुपये रखी थी। काजू एक बार तालाब को पार कर गया, वापस लौटते समय तालाब के बीच में डूब गया। काजू के तालाब में न मिलने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मंगलवार की सुबह लेवा इलिया मार्ग को जाम कर दिया गया।
विज्ञापन




सूचना पाकर शहाबगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर शव की तलाश में जुटी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 16 घंटे बीत जाने के बाद काजू चौहान का शव नहीं मिला तो प्रशासन द्वारा गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई गई। इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सीओ चकिया राजीव कुमार सिसोदिया व थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग के समझाने बुझाने के बाद जाम खुला और गोताखोरो के अथक प्रयास से लगभग दिन के 11 बजे काजू का शव निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु चंदौली भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed