फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Workers special train reached with migrant workers

प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन

Fri, 14 Aug 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Workers special train reached with migrant workers
पीडीडीयू नगर। यात्री स्पेशल ट्रेनों के बीच बृहस्पतिवार को चेन्नई से प्रवासी श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां सौ से अधिक श्रमिकों को उतार कर सुरक्षा के बीच गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 25 मार्च से देश मे लॉक डाउन लगा दिया गया। ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया गया। इससे रोजी रोटी के लिए दूसरे प्रदेशों में रह रहे श्रमिक फंस गए। फैक्ट्रियों के बंद होने की वजह से औद्योगिक शहरों में फंसे श्रमिक पैदल ही घरों की ओर लौटने लगे। बाद में रेलवे ने एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया। एक जून से यात्री स्पेशल ट्रेनें शुरू हुई और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का आना कम हुआ। हालांकि अभी भी राज्यों की मांग पर रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को चेन्नई से दानापुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन दोपहर में डेढ़ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन पहुंचने के पहले ही जीआरपी, आरपीएफ और स्टेशन प्रशासन को सतर्क कर दिया गया था। जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह, अरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पूरी टीम ट्रेन के आस पास एकत्र हो गई। ट्रेन से चंदौली के साथ वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर सहित विभिन्न जिले के सौ से अधिक यात्री उतरे। स्टेशन पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाहर जाने दिया गया। इस दौरान स्टेशन पर दो घण्टे तक अफरा तफरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed