फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Worker working in ROB construction scorched due to current

आरओबी निर्माण में काम कर रहा मजदूर करंट से झुलसा

Fri, 20 Nov 2020 07:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Worker working in ROB construction scorched due to current
चंदौली। लोकमनपुर में रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर बिजली के तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था सैय्यदराजा के जमानिया मार्ग स्थित रेलवे गेट पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य करा रही है। इसमें बिहार प्रांत के मधेपुरा जिले के रामउह गांव निवासी सलमान (20) मजदूरी का काम करता है। निर्माणाधीन पुल के ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा है। शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान सलमान हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। तार की चपेट में आने से वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद मजदूरों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डा. संजय कुमार ने सलमान का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed