{"_id":"d503cd1038d171f905ac057ea4b91856","slug":"women-put-the-road-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Fri, 20 Feb 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को विकासखंड के बलदेव नगर छित्तमपुर में खुली देशी शराब की दूकान को बंद कराने के लिए महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया।
चेतना समिति के तत्चावधान में महिलाएं झाडू, चप्पल और लाठी के साथ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुगलसराय-रामनगर मार्ग पर बैठ गईं।
चार घंटे के जाम के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को समझाबुझा कर जाम समाप्त कराया। महिलाओं ने चेतावनी दी की शीघ्र ही शराब की दूकान को बंद नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जायेगा।
नियामताबाद ब्लाक के बलदेव नगर छित्तमपुर में शराब का ठेका दिया गया है।
जहां ठेकेदार ने दूकान खोली है। जिससे क्षेत्र की महिलाओं से छींटाकशी व छेड़खानी की घटनाएं बढ़ने लगीं। नशेड़ियों से परेशान महिलाएं सुबह दस बजे एकत्र होकर हाथों में झाड़ु, चप्पल व लाठी लेकर नारेबाजी करते हुए शराब की दूकान पर पहुुंची और प्रदर्शन किया। जिसके बाद सभी मुगलसराय -रामनगर मार्ग पर उतर आयी और उसे जाम कर दिया। जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया।
महिलाओं के साथ कुछ पुरुष भी जाम स्थल पर रहे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांग पर अड़ी रही। चार घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने दूकान पर लोगों का जमावड़ा नहीं होने का आश्वासन दिया।