फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman's body found hanging from fan

पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Fri, 19 Aug 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from fan
कमालपुर । धीना थाना क्षेत्र के जमुर्खा गांव में बृहस्पतिवार के इंदु देवी (23) का शव बृहस्पतिवार को घर में पंखे के सहारे गमछे के फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई में जुटी गई।
विज्ञापन

धीना थाना क्षेत्र के जमुर्खा गांव निवासी जितेंद्र राम की पत्नी इंदु देवी के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को दोपहर में इंदु ने घर पर फोन करके बताया कि उसके जेठ उसे मारने के लिए फावड़ा लेकर दौड़े थे। बाद में लोगों ने बीच बचाव कर उसकी जान बचाई थी। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद सूचना मिली कि इंदु ने फंदे से झूलकर जान देे दी है। जितेंद्र और इंदु की शादी 2021 में जून महीने में हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि विवाहिता के पिता ने तहरीर दिया है कि ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर शव पंखे से लटका दिया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed