फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   woman jumped in front of train with three children in chandauli only one life survived

UP News: तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, केवल दुधमुंहे बच्चे की बची जान, ये थी वजह

Mon, 03 Apr 2023 09:39 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Apr 2023 09:39 AM IST
सार

यूपी के चंदौली जिले में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक महिला तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। दो बच्चों और महिला की मौत हो गई। वहीं 8 माह का बच्चा छिटक कर रेलवे लाइन के किनारे गिरा। इस कारण उसकी जान बच गई। 

विज्ञापन
woman jumped in front of train with three children in chandauli only one life survived
ह्रदय विदारक घटना में जिंदा बचा मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले में रविवार रात एक महिला तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। इस खौफनाक घटना में महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं 8 माह का दुधमुंहा बच्चा जख्मी हो गया। शव रेलवे ट्रैक पर करीब 100 फीट की दूरी तक बिखरे पड़े थे। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


अवधूत भगवान राम हॉल्ट के पास घटी ह्रदय विदारक घटना के बारे में जो भी सुना वो सिहर उठा। घटनास्थल पर पहुंचे लोग क्षत-विक्षत शव देख कांप उठे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन

पति-पत्नी में आए दिन होता था विवाद

जानकारी के मुताबिक, पड़ाव क्षेत्र के परोरवा गांव निवासी रामकिशन यादव की पुत्री  मंजू यादव (26) की शादी वाराणसी के चित्तईपुर निवासी बच्चा यादव पुत्र कल्लू यादव के साथ हुई थी। हाल के दिनों में पति-पत्नी के बीच रिश्ता ठीक नहीं था। एक रिश्तेदार अक्सर मंजू से मिलने आता था जो उसके पति को नागवार गुजरता था। वह मंजू को रिश्तेदार से मेल जोल रखने से मना कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की मां को अनहोनी की आशंका, कहा- कुछ हुआ तो समर सिंह और संजय होंगे जिम्मेदार

भाई को किया था मैसेज- मरने जा रही हूं

इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मामला थाने तक पहुंच गया। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर थाने में पंचायत भी हुई थी। रविवार शाम भी इसी मामले को लेकर मंजू और बच्चा भिड़ गए। गुस्से में मंजू अपने तीन बच्चों आराध्या (6), अमृता (4) और आठ माह के अंकित के लेकर घर से निकल गई। 

क्षत-विक्षत शवों को देख बिलख उठा ब्रजेश

मंजू ने अपने भाई और भाभी को मोबाइल से मैसेज भेजा कि वह मरने जा रही है। मैसेज पढ़कर उसका भाई ब्रजेश यादव अवधूत भगवान राम हॉल्ट पहुंचा तो उसकी बहन और दो बच्चों के शव क्षत-विक्षत पड़े थे। आठ माह का मासूम रेलवे लाइन के किनारे लहूलुहान स्थिति में था और रो रहा था। अपनों का शव देख ब्रजेश यादव चीखने-चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल का नजारा देख कांप उठे।  सूचना पर जलीलपुर पुलिस चौकी के साथ कोतवाली पुलिस पहुंच गई। सीओ पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह भी मौके पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक पर दूर तक बिखरे क्षत-विक्षत शवों को समेटा गया। दिल दहला देने वाली घटना में जिंदा बचे दुधमुंहे बच्चे को आननफानन अस्पताल भिजवाया गया।

सूचना पर पति और उसके परिजनों के साथ मंजू के मायके के लोग अस्पताल पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे कि कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed