फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman going to bathe in Ganga on Makar Sankranti got hit by tractor dies in Chandauli

चंदौली: मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करने जा रही महिला ट्रैक्टर की चपेट में आई, मौत

Sat, 15 Jan 2022 12:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 15 Jan 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
Woman going to bathe in Ganga on Makar Sankranti got hit by tractor dies in Chandauli
हादसे में महिला की मौत।

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के सुरतापुर गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूजा अपने पति के साथ बाइक से मकर संक्रांति के पर्व पर गंगा में स्नान के लिए जा रही थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुरतापुर गांव के निवासी पूजा मिश्रा(35) शनिवार को अपने पति मनीष मिश्रा के साथ मकर सक्रांति के पर्व पर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर स्नान करने के लिए बाइक से जा रही थी। गांव से निकलते वक्त चहनियां की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। लहूलुहान हालत में देख ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर सूचना दिया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पुलिस की दूसरी जीप से महिला को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही महिला की मौत हो गई। मृतका की माली हालत ठीक नहीं थी। महिला की एक भी संतान नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed