{"_id":"62ffc7fdea0ac820fa7a4f64","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-zamania-train-chandauli-news-vns669870019","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत संशेधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत संशेधित
विज्ञापन
धीना। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पटना रेल रूट पर डेढ़गांवा गांव के समीप जमानियां डिग्घी पुल के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार महिला ने आत्महत्या की है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
धीना थाना के मुरलीपुर वीरासराय गांव निवासिनी अनीता देवी (28) पत्नी रामप्रसाद बिंद उर्फ मिथुन शुक्रवार की भोर में रोज की तरह अपने दो वर्षीय बच्चे को पति की गोद में देकर शौच के लिए निकल गई। काफी समय बीत जाने के बाद जब नहीं लौटी तो परिवार के लोगों को शक हुआ। परिवार के लोग खोजते खोजते रेलवे लाइन पर गए तो महिला का शव रेलवे लाइन पर मिला। पति रामप्रसाद अनुसार पैसे को लेकर घर में लगातार विवाद होता था। उसे दो पुत्री और एक लड़का है। सूचना पाकर अनीता के पिता भुल्लन बिंद और बाबा शिवमुनि बिंद सहित बड़ी संख्या में लोग धीना थाने पर पहुंच गए। इस संबंध में धीना थानाध्यक्ष धीना विपिन सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
--------------
रिपोर्ट-रविशंकर पांडेय
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र