फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wishing for public welfare by performing Rudrabhishek

Chandauli News: रूद्राभिषेक कर की जन कल्याण की कामना

Tue, 15 Jul 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Wishing for public welfare by performing Rudrabhishek
चकिया। जन कल्याण व विश्व कल्याण के सोमवार को विभूति नगर स्थित मां गायत्री व प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक किया गया। नगर पंचायत के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रूद्राभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे की गूंज रही।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को लोगों के कल्याण व सुखमय जीवन की मंगल कामना के साथ नगर पंचायत के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी अर्चना के साथ प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक किया। शांति कुंज हरिद्वार से पधारे व्यास अनिल सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रूद्राभिषेक कराया। वैदिक पंडित अनिल सिंह ने बताया कि विश्व शांति के लिए पूरे देश में रूद्राभिषेक होता है। रूद्र पूजा भारत की एक प्राचीन पद्धति है। इसका अनुसरण युगों-युगों से किया जाता रहा है। रूद्र का अर्थ शिव है, जो कल्याण कारक हैं और दुष्ट विनाशक भी। इस दौरान चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सभासद ज्योति गुप्ता, मीना विश्वकर्मा, सुषमा जायसवाल, अनीता विश्वकर्मा, कैलाश जायसवाल, रामदुलारे गोंड, विजयानंद द्विवेदी, शिवरतन गुप्ता, विनीत प्रजापति, केसरी नंदन, चंद्रेश राय, सुनील मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed