फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wild boar attacked three people in injured in chandauli up

चंदौली: शौच के लिए निकले तीन लोगों पर जंगली सूअर ने किया हमला, हालत गंभीर

Fri, 21 May 2021 03:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 21 May 2021 03:49 PM IST
सार

गांव के कई लोग शौच के लिए खेतों पर गए हुए थे। इसी दौरान वहां सूअर आ गया और उन पर हमला करने के लिए दौड़ा। लोग उससे बचने के लिए गांव की ओर दौड़ पड़े। सूअर भी उनके पीछे दौड़ा, और एक घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Wild boar attacked three people in injured in chandauli up
घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चंदौली जिले के धानापुर कस्बा के वार्ड नंबर ग्यारह में बिझवल गांव में शुक्रवार को शौच करने गए लोगों पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, सूअर का हमला तेज हो गया। शोर मचाते हुए लोग गांव की ओर जान बचाकर भागे, इसके बाद भी पीछा नहीं छोड़ा और गांव में एक युवक के घर में घुसकर जख्मी कर दिया। जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


धानापुर ग्राम सभा अंतर्गत बिझवल गांव में सुबह पांच बजे का मामला है। पास के कुसुम्हीं गांव की ओर से एक जंगली सूअर को आते हुए लोगों नें देखा, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक शौच करने गए लोगों की ओर सूअर हमला करने के लिए बढ़ा। शोर मचाते हुए लोग गांव की ओर भागे। सूअर ने उनका पीछा किया और अफरोज उर्फ बबलू के घर में घुस गया।
विज्ञापन


घर में खाना बना रही खुशबू बेगम(36) पर हमलाकर बुरी तरह से घायल कर दिया। यह देख उसका पति अफरोज उर्फ बबलू(40) अपनी पत्नी को बचाने के लिए आगे बढ़ा तो जंगली सूअर ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होकर उसे मारने के लिए दौड़ पड़े। ज्यादा लोगों के हांथों में डंडा व लाठी लेकर आता देख वह एक छोटे तालाब में कूदकर दूसरे किनारे पर पहुंच गया। घटना में घायलों को पास के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed