फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   While crossing the track to flag off a goods train, the woman porter got stuck in her saree and died

Chandauli News: मालगाड़ी को झंडी दिखाने के लिए ट्रैक पार करते समय फंसी साड़ी, महिला पोर्टर की मौत

Tue, 13 May 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
While crossing the track to flag off a goods train, the woman porter got stuck in her saree and died
ताराजीवनपुर। मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाने के लिए सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे रेललाइन पार करते समय महिला पोर्टर की साड़ी ट्रैक में फंस गई। इसके चलते महिला पोर्टर सकलडीहा कस्बा के तेन्दुईपुर गांव निवासी पूजा राजभर (23) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पूजा की चार महीने पहले पिता की जगह मृतक आश्रित कोटे से कुचमन स्टेशन पर पोर्टर के पद पर तैनाती की गई थी। जानकारी पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूजा के पति भी झांझा में लोको पायलट के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर तुड़ीगंज निवासी पारस राजभर की बेटी पूजा राजभर की शादी वर्ष 2021 में सकलडीहा के तेन्दुईपुर गांव निवासी बीरेंद्र राजभर के साथ हुई थी। बीरेंद्र झांझा में लोको पायलट पद पर तैनात हैं। ड्यूटी के दौरान पिता की मौत होने पर पूजा राजभर की चार महीने पहले ही कुचमन रेलवे स्टेशन पर मृतक आश्रित कोटे से पोर्टर के पद पर तैनाती हुई थी। पूजा का डेढ़ साल का एक बेटा दिव्यांश है। सोमवार सुबह पूजा घर से ड्यूटी के लिए स्टेशन गई थीं। दोपहर में करीब 11 बजकर 56 मिनट पर डाउनलाइन में मालगाड़ी आने की सूचना पर पूजा अपलाइन प्लेटफाॅर्म से झंडी दिखाने के लिए रेललाइन पार कर रही थीं। उसी बीच ट्रैक पर साड़ी फंस गई और अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग शव देख दहाड़ें मारकर रोने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जीआरपी दिलदारनगर के इंस्पेक्टर एमपी दूबे, अलीनगर इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा के अलावा मुगलसराय से आरपीएफ भी पहुंच गई। परिवार के लोग लोको पायलट के बेटे के आने के बाद शव ले जाने की बात पर अड़े रहे। पुलिस किसी तरह समझाकर शव पीडीडीयू नगर ले गई। जीआरपी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला रेलकर्मी की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed