फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   When mother scolded, Kishore jumped in the Ganges

मां की डांट से नाराज किशोर ने गंगा में लगाई छलांग

Mon, 10 Oct 2022 08:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
When mother scolded, Kishore jumped in the Ganges
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुपुर निवासी एक किशोर ने सोमवार की सुबह मां की डांट से नाराज होकर गंगा में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मल्लाहों की मदद से किशोर को ढूंढने में लगी रही। हालांकि शाम सात बजे तक किशोर का कहीं भी पता नहीं चल पाया था। किशोर कक्षा नौवीं का छात्र है। चतुर्भुपुर निवासी राजेश यादव के दो पुत्र आदर्श (18) ओर अभय यादव (15) है। सोमवार की अभय यादव को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया। जिससे वह नाराज होकर घर से चला गया। काफी देर तक जब अभय घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता होने लगी। इसके बाद सभी ने उसकी खोजबीन शुरु की। इस दौरान अभय की साईकिल सहजौर गांव में मंदिर के पास खड़ी मिली। वहीं दूसरी कुछ लोगों ने एक किशोर को नदी की ओर जाते हुए देखा। इसके बाद परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष खरवार ने बताया कि मल्लाहों की मदद से किशोर को नदी में ढूंढा जा रहा है। वहीं एनडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed