फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   What kind of ban, one quintal of polythene is coming out.

Chandauli News: कैसा प्रतिबंध, राेज निकल रहा एक क्विंटल पॉलिथीन

Wed, 20 Sep 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
What kind of ban, one quintal of polythene is coming out.
पीडीडीयू नगर। प्रतिबंध के बावजूद नगर में पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे है। दुकानदार ग्राहकों को प्रतिबंधित पॉलीथिन में सामान बेच रहे हैं। शहर से रोजाना निकलने वाले 49 टन कचरे में लगभग सौ किलो पॉलिथीन रहती है। प्लास्टिक व पॉलिथीन फंसने से नाले भी जाम हो रहे हैं।
विज्ञापन


शासन ने 50 माइक्रॉन से कम की पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद नगर में प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। दुकानदार, ठेले-खोमचे वाले प्रतिबंधित पॉलिथीन में सामान दे रहे हैं। इसीलिए लोग बिना झोला लिए बाजार सामान खरीदने जाते हैं। फल, सब्जी, दूध, पनीर, बिस्कुट आदि सामान पॉलिथीन में लेकर आते हैं। इसके बाद पॉलिथीन को नाली और नालों में फेंक दिया जाता है। इसके चलते आये दिन नालियां जाम हो जाती है। शहर से हर रोज पालिका की ओर लगभग 49 टन कूड़ा निकाला जाता है। इसमें दो टन प्लास्टिक का कचरा होता है। इसमें सौ किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन होती है।
विज्ञापन

------------
इनसेट---
नौ महीने से पालिका ने नहीं चलाया कोई अभियान
पीडीडीयू नगर। नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री रोकने के लिए दिसंबर 2022 में नगर पालिका की ओर से एक सप्ताह तक अभियान चलाया था। उस दौरान पालिका ने लगभग 80 से 90 किलो पॉलिथीन जब्त की थी और 22 हजार रुपये का जुर्माने वसूल किया गया था। इसके बाद नौ महीने हो गए एक बार भी अभियान नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट.............
प्रतिबंधित पॉलीथिन में सामान बेचने वालों को विरुद्ध अभियान चलाकर जब्तीकरण व जुर्माने की कार्रवाई की जाती है। लोगों से अपील भी की जाती है कि घर से झोला या फिर थैला लेकर बाजार सामान खरीदने जाए, इसके अलावा प्रतिबंधित पॉलीथिन में सामान न खरीदें - कृष्णचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका पीडीडीयूनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed