फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Welding repairman killed by beheading

वेल्डिंग मिस्त्री की सिर कूंचकर हत्या

Sat, 14 Aug 2021 08:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Welding repairman killed by beheading
कमालपुर। धीना थानांतर्गत कमालपुर में शुक्रवार की रात वेल्डिंग मिस्त्री का हाथ-पैर तोड़कर और सिर कूंचकर निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह घटना से आक्रोशित स्थानीय व्यापारियों ने शव रखकर सकलडीहा-अमड़ा मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रैथा गांव के प्रधान समेत नौ लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया और तीन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मूल रूप से गाजीपुर जिले के जमनिया निवासी हेशामुद्दीन उर्फ हशाम (60) काफी पहले धीना थानाक्षेत्र के रैथा गांव स्थित अपने ससुराल में आकर बस गए थे। कमालपुर कस्बे में सकलडीहा-अमडा रोड किनारे डाक घर के पास उनकी वेल्डिंग की दुकान थी। वे कृषि उपकरणों, ट्रैक्टर ट्राली आदि बनाते थे। रोज की भांति काम करने के बाद शुक्रवार की रात वे दुकान के बाहर ही मच्छरदानी लगाकर सो गए थे। शनिवार की सुबह झाड़ू लगाने के लिए कस्बे का एक व्यक्ति आया तो हशाम को लहूलुहान देखकर शोर मचाया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो हशाम की सांसें चल रही थीं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनके सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटों के निशान थे। घटना से नाराज व्यापारियों ने सकलडीहा अमड़ा सड़क मार्ग को जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रैथा गांव के प्रधान इजहार, दिलशेर, वसीम, अली जमीर, इमरान, अरमान, मुस्ताक, जमीलुद्दीन और मातवर अली के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इसमें से पुलिस ने ग्राम प्रधान इजहार, जमीर और दिलशेर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है। मुकदमा दर्ज होने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

हत्या मामले में शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य की तलाश जारी है।
-रामवीर सिंह, सीओ, सकलडीहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed