फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Weather station started in Chandauli: accurate information will be available every 15 minutes farmers will get help

चंदौली में शुरू हुआ मौसम स्टेशन: हर 15 मिनट में मिलेगी सटीक जानकारी, किसानों को रहेगा फायदेमंद

Sat, 28 Aug 2021 10:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 28 Aug 2021 10:04 PM IST
सार

कृषि विज्ञान केंद्र में स्वचालित मौसम स्टेशन की शुरूआत हुई है। यह कृषि के लिए फायदेमंद रहेगा और इससे किसानों को मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Weather station started in Chandauli: accurate information will be available every 15 minutes farmers will get help
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली से अब हर 15 मिनट पर मौसम का अपडेट मिलेगा। इसके लिए भारत मौसम विभाग ने शनिवार को ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना के तहत केवीके में स्वचालित मौसम स्टेशन का शुभारंभ कर दिया। इस स्टेशन से मिलने वाली जानकारी की बदौलत खेती को पहले से कहीं बेहतर बनाया जा सकता है और किसानों को इसका लाभ मिलेगा। अभी भारत मौसम विभाग से सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शु्क्रवार को ही मौसम का बुलेटिन जारी होता था।

विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो अभी तक पांच दिन पर मौसम की बुलेटिन जारी होता है। उसी आधार पर क्षेत्र में मौसम संबंधी सुझाव जारी किए जाते हैं। किसानों को बताया जाता है कि किस फसल के लिए यह मौसम ठीक है और किस फसल के लिए खराब है। मौसम के अनुसार फसलों में दवा, उर्वरक आदि के छिड़काव सबंधी भी निर्देश दिए जाते हैं।
विज्ञापन


अब जब हर 15 मिनट में मौसम का हाल पता चलेगा तो किसानों को और सटीक जानकारी दी जाएगी। इससे बारिश की मात्रा, हवा की गति, सूर्य प्रकाश की अवधि, तापमान, जमीन का तापमान, हवा की दिशा एवं आर्द्रता की जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Weather station started in Chandauli: accurate information will be available every 15 minutes farmers will get help
कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली - फोटो : अमर उजाला

संस्था के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि इससे अनुसंधान कार्य व कृषकों के लिए संचालित योजनाओं में काफी लाभ होगा। वेदर स्टेशन स्थापित होने से मौसम संबंधी जानकारी अपडेट होते रहने से किसान अपनी खेती बारी को लेकर सतर्क रहेंगे। इस मौके पर सस्य वैज्ञानिक डॉ. रितेश सिंह गंगवार एवम डॉ. अभय दीप गौतम मौजूद थे।

इस तरह से मिलेगा किसानों को लाभ
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक कृष्ण मुरारी पांडेय ने कहा कि ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर भारत मौसम विभाग से इस क्षेत्र के लिए और भी सटीक मौसम का पूर्वानुमान प्राप्त होगा। उसी आधार पर किसान अपनी फसलों को बचा सकते हैं। बताया कि तापमान, बारिश आदि के आधार पर आगामी दिनों में मौसम के हाल का सही पूर्वानुमान लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed