{"_id":"67506ad847b12cd04e021efc","slug":"water-tank-fell-prey-to-corruption-people-are-protesting-a-plethora-of-problems-has-become-the-cause-of-trou-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli : पानी की टंकी चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, जनता कर रही प्रदर्शन, दिक्कतों का अंबार बना परेशानी का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli : पानी की टंकी चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, जनता कर रही प्रदर्शन, दिक्कतों का अंबार बना परेशानी का कारण
Wed, 04 Dec 2024 08:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 04 Dec 2024 08:14 PM IST
सार
नौगढ़ विकासखंड के जमसोत, औरवाटाड़ और पथरोल गांव के 700 लोगों ने पानी की समस्या का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। बताया कि 20 वर्ष पहले पानी की टंकी लगाई गई थी लेकिन वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई और चार दिनों में ही खराब हो गई। आजतक उसे नहीं बनाया जा सका है नतीजा पानी की परेशानी बनी रहती है।
विज्ञापन
पानी की समस्या पर जनता का विरोध
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चंदौली में विकास के कार्य तो बहुत हुए हैं लेकिन अभी भी इसका वनांचल क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। जिला बनने के 26 साल बाद और आजादी के 70 वर्षों बाद भी यहां के लोगों केा पीने का शुद्ध पानी तक नहीं मिल पाया है। नौगढ़ के करीब 30-40 गांवों के लोग आज भी चुआड़ के पानी से गुजारा करते हैं। सबसे ज्यादा दयनीय स्थिति जमसोत, औरवाटाड़ और पथरोल गांव की है। यहां के करीब 700 लोगों को शुद्ध पानी मयस्सर नहीं है। दिक्कत का आलम यह है खेतों में जो बरसात का पानी महीनों से जमा होकर सड़ रहा है। उसको बर्तन और बाल्टी में भरकर महिलाएं घर ले जा रही हैं और उससे सारा काम चल रहा है। ऐसे में गांव में बीमारी भी फैल सकती है लेकिन समस्या के समाधान की ओर किसी का ध्यान नहीं है। शुद्ध पानी के लिए 20 वर्ष पहले ही पानी की टंकी बनाई गई लेकिन वह भी चार दिन में ही खराब हो गई। मोटर जल गया और टंकी से पानी का रिसाव होने लगा। उसकी आजतक मरम्मत नहीं हो सकी है।
औरवांटांड के लोगों ने किया प्रदर्शन फिर मिला आश्वासन
ब्लॉक क्षेत्र के औरवाटांड गांव के 50 के करीब ग्रामीणों ने बुधवार को पानी टंकी के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। गांव में खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत और पानी टंकी को सही कराने के लिए अधिकारियों की लगातार लापरवाही से लोगों में नाराजगी है। मौके पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी ने समझाबुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। शीघ्र ही पानी की व्यवस्था किये जाने आश्वासन के बाद ग्रामीण माने। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से अशोक खरवार, भगवान दास, धर्मेंद्र, रामचंद्र, गणेश, साईंबुन, झुराही, औधारी रहे।