{"_id":"6581d89e149a8afdbb0cbc2e","slug":"wall-collapses-while-taking-bath-at-hand-pump-one-dead-chandauli-news-c-189-1-svns1013-7529-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चापाकल पर नहाते समय गिरी दीवार, दबकर एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चापाकल पर नहाते समय गिरी दीवार, दबकर एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडाकला । बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा कटारूपुर में मंगलवार की शाम उदयी यादव के घर की मिट्टी की दीवार गिरने से उसमें दबकर उनके सगे भाई पन्ना यादव (45वर्ष) की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर जुटी भीड़ व पुलिस ने मृतक को मलबे से बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई में जुट गयी। वह घर के सामने हैंडपंप पर नहा रहा था।
बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा कटारूपुर के मोहन यादव के दो पुत्र उदयी व पन्ना अलग अलग रहते हैं। मंगलवार की शाम को जब पन्ना घर के सामने लगे हैंडपम्प पर नहा रहा था तभी उदयी यादव की मिट्टी की दीवार भरभरा कर अचानक गिर गयी। जिसमें पन्ना दब गया। दीवार गिरते देख परिजनों ने हो हल्ला मचाया। जिसपर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गयी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला व एसआई अश्वनी राय सहित भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से मलबे को हटवाते हुए पन्ना को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया। उसकी पत्नी सरिता व तीन पुत्रियों आंचल, काजल, खुशबू और दो पुत्रों अभिषेक, अभिजीत का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
इनसेट-- -- -- -
पन्ना को नहीं मिल पाया था आवास योजना का लाभ
टांडाकला । पन्ना लाल की स्थिति काफी दयनीय थी। वह परिवार के साथ झोपड़ी में रहता था। खेती के नाम पर एक बिस्वा भी जमीन नहीं है। गवई राजनीति और अधिकारियों की अनदेखी के कारण उसे अब तक आवास योजना का भी लाभ नहीं मिल सका है।

इनसेट