{"_id":"58543f9d4f1c1bf951649b0c","slug":"wait-in-the-cold-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में इंतजार करना भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में इंतजार करना भारी
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों का समय पूछते यात्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के चलते ट्रेनों के विलंब होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जहां दो जोड़ी ट्रेनें रद्द रहीं, वहीं नौ ट्रेनें ऐसी हैं जिनके आरंभिक रेलवे स्टेशन से ही चार से आठ घंटे विलंब से चलने के कारण शनिवार को विलंबित पहुंचने की संभावना है। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल है। एक तरफ जहां सर्दियों में भारी भरकम सामान का बोझ यात्रियों को परेशान कर रहा वहीं दूसरी तरफ ट्रेनों की लेट लतीफी यात्रियों के लिए आफत साबित हो रही है।
भले ही जनपद में गत दो दिनों से कोहरे और ठंड में थोड़ी राहत मिली हो लेकिन ट्रेनों की रफ्तार अभी भी नहीं बढ़ सकी है। कोहरे के कारण ट्रेनों के घंटाें विलंब से पहुंचने का क्रम जारी है। इसके चलते सबसे ज्यादा परेशानी दूर दराज से आने वाले यात्रियों को हो रही है। दरअसल मुगलसराय से दिल्लंी और हावड़ा रूट के लिए ट्रेनें आसानी से मिल जाती हैं। बड़ा जंक्शन होने के कारण आस पास के गांव के लोग भी यहां आकर ट्रेन पकड़ते हैं लेकिन ट्रेनों के विलंब से आने कारण लोग स्टेशन पर बैठने को विवश हैं। श्ुाुक्रवार को दो जोड़ी ट्रेनें रद्द रहीं उसमें मुगलसराय-बनारस पैसेंजर और मुगलसराय इलाहाबाद मेमो ट्रेनें शामिल हैं। शुक्रवार को आरंभिक रेलवे स्टेशन से हावड़ा जम्मू तवी एक्सप्रेस, अकाल तख्त एक्सप्रेस चार घंटे, कोलकाता मेल सात घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस नौ घंटे, अप विक्रमशिला एक्सप्रेस चार घंटे व डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस नौ घंटे, एवं अप श्रमजीवी एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे एवं डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे विलंब से रवाना होकर शनिवार को विलंबित आने की संभावना है। मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि ट्रेनों के अत्यधिक विंलबित पहुंचने के कारण आरंभिक स्टेशन पर उन्हें रीशिड्यूल किया जा रहा है। जिसके चलते ट्रेनें विलंब से पहुंच रही हैं।