{"_id":"2a68cab872d8e87d3781dc2e1f6215db","slug":"vote-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पड़ेंगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 05 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में चकिया, चंदौली और बरहनी में शनिवार को मतदान होगा।
इसके लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार की शाम तक बूथों पर पहुंच गईं। यहां मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बीच तीनों ब्लॉक मुख्यालयों पर पोलिंग पार्टियों के चलते मेेल का सा माहौल रहा। डीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने तीनों ब्लाकों पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
तीसरे चरण में चंदौली में 88 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 625 प्रत्याशी और 1082 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 456 प्रत्याशी हैं। जबकि चकिया विकास खंड में 89 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए 532 और 1053 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 440 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इसके अलावा बरहनी विकास खंड में 75 ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 419 प्रत्याशी व 945 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 417 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इन पदों के लिए शनिवार की सुबह सात बजे से चार बजे तक मतदान होगा। इसके लिए शुक्रवार को दोपहर दो बजे से तीनों ब्लाकों से पोलिंग पार्टियों को भेजा गया।
चंदौली ब्लाक परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान ब्लाक परिसर में मतदान कर्मियों की भारी भीड़ देखने को मिली। मतदान कर्मी पोलिंग पार्टी के सदस्यों व सुरक्षा बलों को साथ लेकर मतपेटिका व मतदान सामग्री संग बूथों पर पहुंची।
इस दौरान डीएम सुरेंद्र विक्रम व एएसपी जियालाल यादव ने सदर ब्लाक का निरीक्षण कर पोलिंग पार्टियों को भेजा। मतदान केंद्रों तक पहुंचने को लेकर मतदान कर्मियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इसी तरह बरहनी विकास खंड और चकिया विकास खंड से देर शाम तक पोलिंग पार्टियों की रवानगी होती रही। चकिया में एडीएम शिवशंकर शर्मा, एसडीएम अनिल कुमार मिश्र, एडिशन एसपी जियालाल, आदि मौजूद रहे।