फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers shouted slogans against officials

ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की

Sat, 13 Feb 2021 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Villagers shouted slogans against officials
कंदवा। क्षेत्र के बरहनी तिराहे पर लगा हैंडपंप पिछले कई माह से गंदा पानी उगल रहा है। इस समस्या के निदान के लिए ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक से गुहार लगा चुुके हैं। बावजूद इसके कोई भी इस ओर ध्यान नहीं देर रहा है। लापरवाही के चलते ग्रामीण गंदा पानी पीने को विवश हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरहनी तिराहे के समीप सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। पिछले कई माह से हैंडपंप से गंदा पानी निकल रहा है। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण इस हैंपपंप को सही कराने के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अधिकारियों के सुस्त रवैये के चलते हैंडपंप सही नहीं हो पाया है। जबकि इस हैंडपंप से कई बार इंटर कालेज, ब्लॉक संसाधन केंद्र, डिग्री कालेज , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आने-जाने वाले लोग पानी भी पीते है। अधिकारियों के लचर रवैये से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान संगीता, बादामी, हरिशंकर, मुराहु प्रसाद, रजिंदर, बाबूलाल, मुन्ना, रामसूरत, नवरंगा, वसीम मौजूद रहे। इस सम्बंध में एडीओ पंचायत रितेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं थी। कहा कि जल्द ही हैंडपंप को रिबोर करवाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed