फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers created uproar by stopping overload truck

ओवरलोड ट्रक रोककर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Tue, 19 May 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers created uproar by stopping overload truck
चंदौली। क्षेत्र के कटसिला भोजापुर नहर की पटरी से रोजाना ओवर लोड ट्रकों के गुजरने का महफूज रास्ता बन चुका है। जबकि भारी वाहनों के आवागमन के चलते ग्रामीण सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे बन चुके है। मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के रेवसां(माटीगांव) के पास नाराज ग्रामीणों ने एक गिट्टी लदे ट्रक को रोककर जमकर हंगामा किया। बावजूद सूचना देने के कई घंटे बाद भी पुलिस, परिवहन और खनन विभाग के अफसर मौके पर नहीं पहुंच सके। अधिकारियों की सुस्ती पर लोगों में गहरा आक्रोश है और चेताया कि सड़क पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक नहीं लगा तो ग्रामीण चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नो इंट्री से बचने के लिए रोजाना भारी वाहन कटसिला के रास्ते भोजापुर होते हुए सकलडीहा की ओर जाते है। वहीं ऐसे वाहनों को पास कराने के लिए स्थानीय स्तर के कुछ लोग भी संलिप्त है। जबकि ओवर लोड ट्रकों के गुजरने से ग्रामीण सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी है और जगह-जगह गड्ढ़े भी बन चुके है। आरोप लगाया कि ट्रकों की आवाजाही रोकने के लिए कई बार पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों से गुहार लगाई गई। परन्तु इसके बाद प्रशासनिक अमले को लोग सक्रिय नहीं हुए। चेताया कि अगर जल्द भारी वाहनों पर रोक नहीं लगाया गया तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेंगे। इस संबंध में सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि भारी वाहनों को रोकने के लिए सड़क पर पिलर लगाए गए थे। लेकिन संज्ञान में आया है कि कुछ लोगों ने पिलर को उखाड़ दिया है। ऐसे लोगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed