फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Village headman accused of assaulting police arrested

पुलिस पर हमले का आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार

Sat, 23 May 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Village headman accused of assaulting police arrested
कमालपुर। धीना थाना के एवती गांव में पिछले दिनों छेड़खानी में हुए बवाल में पुलिस पर हमला करने के आरोप में ग्राम प्रधान गुलाब चंद्र को पुलिस टीम ने शनिवार की भोर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि 14 मई को एवती गांव में छेड़खानी के विवाद में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार की भोर में पुलिस को सूचना मिली की आरोपी ग्राम प्रधान गुलाब चंद्र कही भागने की फिराक में है। इसके बाद एसआई राजनारायण पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने टीम का गठन किया। पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान को अमड़ा गांव के पास से धर दबोचा। इस मामले में ग्राम प्रधान सहित 40 नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस प्रकरण में अब तक कुल 24 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सीओ जगतराम कनौजिया ने बताया कि पिछले दिनों हुए बवाल के मामलें में आरोप ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed