फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vigilance regarding Juma prayer

जुमे की नमाज को लेकर रही सतर्कता, कायम रही शांति व्यवस्था

Sat, 11 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vigilance regarding Juma prayer
पीडीडीयू नगर। कानपुर में हिंसक झड़प, ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण, संकटमोचन बम ब्लास्ट के अभियुक्त को फांसी के बाद और नुपुर शर्मा के बयान को लेकर जुमे की नमाज के बाद किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस सतर्क रही। पुलिस की सतर्कता और जिले के लोगों के भाईचारा का नतीजा रहा कि शांति व्यवस्था कायम रही। इसके पूर्व मस्जिदों के साथ बाजार में दिन भर पुलिस चक्रमण करती रहीं और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करती रही।
विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए बृहस्पतिवार को पूरे जिले में रूट मार्च किया गया था। वहीं शुक्रवार को भी विभिन्न थानों की पुलिस ने रूट मार्च किया। नगर में कोतवाल बृजेशचंद तिवारी ने दल बल के साथ जीटी रोड पर भ्रमण किया और लोगो से शांति सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पड़ाव संवाददाता के अनुसार पीडीडीयू नगर सीओ अनिल राय के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम साढ़े तीन बजे पीएसी के साथ पड़ाव चौराहे पर रूट मार्च किया। लोगों को चेताया कि किसी तरह से धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश् करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पूरे दिन तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। एसडीएम अजय मिश्रा और सीओ अनिरूद्ध सिंह पुलिस फोर्स के साथ मस्जिद के पास लोगों को शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। वहीं पूरे इलाके में भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा लेते रहे। इस मौके पर कोतवाल विनोद मिश्रा, एसआई मनोज सिंह, भूपेशचंद्र कुशवाहा, रमापति यादव, महफूज अहमद रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कर्ता बरतने के निर्देश को देखते हुए शुक्रवार की शाम राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने पीडीडीयू जंक्शन पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया वहीं लोगों से सतर्क रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम जीआपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। इसके तहत आठों प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, फुटओवरब्रिज,यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया, दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन स्टैंड आदि पर सघन जांच पड़ताल की गई। इस दौरान यात्रियों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed