फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vighnaharta will be present in the pandals, worship will start from today

Chandauli News: विघ्नहर्ता पंडालों में विराजे, आज से होगा पूजन

Tue, 19 Sep 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Vighnaharta will be present in the pandals, worship will start from today
पीडीडीयू नगर। प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा मंगलवार से होगी। कहीं तीन दिवसीय तो कहीं पांच दिवसीय पूजा किया जाएगा। इस मौके पर पंडालों में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। सोमवार को दिन भर आयोजक पंडाल निर्माण में जुटे रहे। देर रात भगवान गणेश की प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित की गई।ं
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के अलीनगर के ओमनगर में मां हंस वाहिनी क्लब की ओर से तीन दिवसीय गणेशोत्सव की शुरूआत मंगलवार से होगी। इसके लिए यहां भव्य मुक्ताकाश पंडाल का निर्माण किया गया है। यहां सोमवार की देर रात प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके पूर्व आयोजक मंडल के सदस्य संजय रस्तोगी, विक्की रस्तोगी, मनीष निगम, राजू गुप्ता, प्रकाश यादव, संतोश, दीपक रस्तोगी, मनोज यादव, संतोष सेट आदि दिन भर पंडाल निर्माण में लगे रहे। आयोजकों ने बताया कि मंगलवार की शाम सात बजे भगवान गणेश की भव्य आरती उतारी जाएगी। पूजा अर्चना के बाद अखंड पाठ कराया जाएगा। 20 सितंबर की शाम भव्य भंडारे का आयोजन किया जागएगा। 21 सितंबर को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इसी तरह सिद्धार्थपुरम कॉलोनी, नई सट्टी, मानसनगर सहित अन्य स्थानों पर पूजा की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed