{"_id":"6509f5413f10ea3e7c0e23d4","slug":"vighnaharta-sitting-in-pandals-chandauli-news-c-189-1-svns1012-3028-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा का उत्सव की शुरूआत मंगलवार को हुई। जगह जगह पंडाल स्थापित कर विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। कहीं एक दिवसीय तो कहीं तीन और कहीं पांच दिवसीय पूजा अर्चना की जाएगी। इस दौरान आयोजकों ने गणपति बप्प मोरया के जयकारे लगाए।
पीडीडीयू नगर के अलीनगर के ओमनगर में मां हंस वाहिनी क्लब की ओर से तीन दिवसीय गणेशोत्सव की शुरूआत मंगलवार से हुई। यहां भव्य मुक्ताकाश पंडाल का निर्माण किया गया। यहां सोमवार की देर रात प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मंगलवार की शाम सात बजे विध्न विनाशक गजानंन उमासूत की विधि विधान से पूजा की गई। भगवान को मोदक का भोग लगाया गया और भव्य आरती उतारी गई। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। 20 सितंबर की शाम भव्य भंडारे का आयोजन किया जागएगा। 21 सितंबर को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर मंडल के सदस्य संजय रस्तोगी, विक्की रस्तोगी, मनीष निगम, राजू गुप्ता, प्रकाश यादव, संतोष, दीपक रस्तोगी, मनोज यादव, संतोष सेठ आदि उपस्थित रहे। इसी तरह नगर के रवि नगर स्थित गोविंद वाटिका में अमित के आवास पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। यहां भक्तों ने पूजा अर्चना की। यहां दस दिवसीय पूजा अर्चना की जाएगी। इस दौरान शिव कुमार अग्रवाल, पायल मध्यान, वर्षा मध्यान, रितिका तुलसानी, भावना बनवारी, कविता कलवानी, विमला देवी आदि उपस्थित रहे। इसी तरह न्यू महाल में सुधीर भास्कर राव पांडेय के आवास पर प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इसी तरह नई सट्टी भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू की गई है। सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में नितिन गोस्वामी के आवास पर दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरूआत हुई है। टांडाकला संवाददाता के अनुसार स्थानीय ग्राम सभा में पांच दिवसीय गणेशोत्सव की शुरूआत मंगलवार को हुई। मंगलवार की शाम मुख्य अतिथि विपुल सिंह दादा से पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। श्रीगणेश पूजा समिति की ओर से मुख्य अतिथि गणेश की प्रतिमा भेंट दी गई। आयोजकों ने बताया कि पांच दिवसीय पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 23 सितंबर को मटकी फोड़ और साइकिल रेस होगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमरेश मौर्य, कैलाश पांडेय, संजय सिंह, संतोष सिंह, बिट्टू सिंह, सतीश मौर्य, मुन्ना हाशमी, लड्डू सिंह आदि रहे। चहनिया संवाददाता के अनुसार खंडवारी गांव में जयप्रकाश रस्तोगी के आवास पर पांच दिवसीय गणेशोत्सव की शुरूआत मंगलवार को हुई। पहले दिन विधि विधान से प्रथम पूज्य गणेश की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। इस मौके पर राहुल रस्तोगी, संगीता रस्तोगी, पंचम चौहान, पप्पू चौहान, प्रदीप चौहान, सतीश गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।