{"_id":"68da685b17463306380c6ba1","slug":"video-viral-of-bribe-taking-accountant-sdm-suspend-in-chandauli-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रिश्वतखोर लेखपाल का वीडियो वायरल, SDM ने किया निलंबित; बोले- यहां भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रिश्वतखोर लेखपाल का वीडियो वायरल, SDM ने किया निलंबित; बोले- यहां भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं
Mon, 29 Sep 2025 04:37 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 29 Sep 2025 04:37 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में एक लेखपाल का घूस मांगते हुए वीडियो वायरल हुआ। इसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने लेखपाल को तत्काल निलंबित कर दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते हुए लेखपाल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
चंदौली जिले के तहसील चकिया में तैनात लेखपाल अनिल सोनकर रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गए। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में लेखपाल अनिल सोनकर एक व्यक्ति से यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि काम के बदले 1500 रुपये तय थे, लेकिन केवल 1200 ही दिए जा रहे हैं। पूरी रकम न मिलने पर उन्होंने उस व्यक्ति को गांव का ब्रोकर तक कह डाला और पैसा जेब में रखते हुए काम करने में असहमति जताई। यह वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
लोग सोशल मीडिया पर लेखपाल और प्रशासन को लेकर तमाम तरह के कमेंट भी करने लगे। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई। वहीं एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की पूरी जांच कराई जाएगी। विभाग में ऐसे भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
घटना के बाद से ही तहसील और गांव क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं।