फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Video of fishing with a net in Chandraprabha Dam goes viral.

Chandauli News: चंद्रप्रभा बांध में जाल लगाकर मछली पकड़ने का वीडियो वायरल

Mon, 10 Aug 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Video of fishing with a net in Chandraprabha Dam goes viral.
नौगढ़। चंद्रप्रभा सेंचुरी क्षेत्र में चंद्रप्रभा नदी पर बने बांध में नाव से जाल लगाकर मछली पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में कुछ युवक नाव के जरिये जाल लगाकर बड़ी संख्या में मछलियां पकड़ते और उन्हें कार्टून में रखते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह गतिविधि सेंचुरी क्षेत्र में हुई है, जहां वन्य जीवों के संरक्षण के लिए शिकार और जीव-जंतुओं को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर प्रतिबंध है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि नियमित गश्त और निगरानी का दावा किया जाता है, इसके बावजूद प्रतिबंधित गतिविधियां हो रही हैं। वन विभाग के रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि सेंचुरी क्षेत्र में मछली पकड़ना प्रतिबंधित है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed