फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Video of drinking wine in ADO office of Shahabganj block goes viral two suspended

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक के एडीओ कार्यालय में जाम छलकाने का वीडियो वायरल, दो सफाईकर्मी निलंबित

Fri, 26 Aug 2022 12:30 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 26 Aug 2022 12:30 AM IST
सार

चंदौली के शहाबगंज ब्लॉक के एडीओ कार्यालय में शराब पीने का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन
Video of drinking wine in ADO office of Shahabganj block goes viral two  suspended
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

चंदौली के शहाबगंज ब्लॉक के एडीओ कार्यालय में शराब पीने का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही महकमें में खलबली मच गई। वायरल वीडियो के आधार पर डीपीआरओ ने दो सफाईकर्मियों को चिन्हित करते निलंबित कर दिया। वहीं निलंबन की कार्रवाई होते ही विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


एडीओ पंचायत कार्यालय में कार्यालय सहायक के तौर पर आधा दर्जन सफाईकर्मियों को नियुक्त किया गया है, जो विभागीय कार्यों में कार्यालय की मदद करते हैं। इसी में से एक सफाईकर्मी शाम के समय कार्यालय में बैठकर शराब पी रहा था। इसका वीडियो बनाकर साथी सफाईकर्मी ने गुरुवार को वायरल कर दिया।
विज्ञापन


इस बाबत डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने बताया कि कार्यालय में शराब पीने का वीडियो सामने आया है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर दो सफाईकर्मियों लाल बिहारी व विजय साहू को कार्यालय में बैठकर शराब पीने के मामले में निलम्बित कर दिया गया है। साथ ही अन्य विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासनहीनता के आरोप में प्रवक्ता निलंबित

प्रधानाचार्य के साथ गाली-गलौज, मारपीट और अनुशासनहीनता जैसे गंभीर आरोपों से घिरे नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा के प्रवक्ता को निलंबित कर दिया गया है। प्रधानाचार्य की शिकायत के बाद प्रबंधक ने यह कार्रवाई की। जिला विद्यालय निरीक्षक को भी कार्रवाई के बाबत जानकारी दे दी गई है। 

नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने लिखित तौर पर शिकायत दर्ज कराई थी कि इतिहास विषय के प्रवक्ता आनंद सिंह न तो समय से विद्यालय आते हैं ना ही छात्रों का क्लास लेते हैं। टोकने पर मारपीट और गाली -गलौच पर उतारू हो जाते हैं। प्रबंधक अवध बिहारी सिंह ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया। प्रवक्ता के इस आचरण को शिक्षक नियमावली के खिलाफ पाया गया।

प्रबंध कमेटी से सलाह के बाद आनंद सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। प्रबंधक ने बताया कि प्रबंध समिति के सदस्य और विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापकों की पांच सदस्यीय कमेटी को जांच कर दो माह में आख्या प्रस्तुत करने संबंधी निर्देश दिए गए हैं।  डीआईओएस को भी घटनाक्रम और कार्रवाई से अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed