फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vegetable Market Dispute: Trade Association President Meets Injured Commission Agents

सब्जी मंडी विवाद : घायल आढ़तियों से मिले व्यापार मंडल अध्यक्ष

Wed, 08 Jul 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Vegetable Market Dispute: Trade Association President Meets Injured Commission Agents
चहनियां में घायल से ​मुलाकात करते व्यापार मंडल के अध्यक्ष
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां सब्जी मंडी में आढ़ती पिता-पुत्र पर हुए जानलेवा हमले के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। मंगलवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रताप यादव और खंडवारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता ने पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। दोनों नेताओं ने घटना की तीखी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चहनियां स्थित सब्जी मंडी में शनिवार को दुकान के सामने से वाहन हटाने को लेकर आढ़ती संग्राम मौर्या और उनके पुत्र सुभाष मौर्या का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी रंजिश में रविवार को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर पिता-पुत्र पर अचानक हमला बोल दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इस मामले में कार्रवाई करते हुए बलुआ थाना पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को घायलों से मिलने पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव व सतीश गुप्ता ने बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह से फोन पर वार्ता की। उन्होंने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि बाजार में व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed