{"_id":"648a1688e80f37f47e0b0947","slug":"vegetable-center-will-be-built-in-krishi-vigyan-kendra-chandauli-news-c-20-1-251938-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कृषि विज्ञान केंद्र में बनेगा सब्जी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कृषि विज्ञान केंद्र में बनेगा सब्जी सेंटर
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में किसानों की आय दोगुनी करने और समृद्ध बनाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र में 162.41 लाख की लागत से जल्द ही हाईटेक वेजिटेबल सीडलिंग उत्पादन इकाई स्थापित की जाएगी। इसमें सब्जियों की नर्सरी तैयार की जाएगी। इससे उत्पादन भी बढ़ेगा और किसानों की आय भी।
प्रदेश सरकार की ओर से इजराइल की तकनीक पर आधारित नर्सरी व वेजीटेबल सीडलिंग इकाई की स्थापना की जा रही है। उद्योग विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र क्षेत्र में मिनी सेंटर आफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण मनरेगा के धन से कराया जाएगा। इसम पर 162.41 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें 6.39 श्रमांश में और 156.02 लाख रुपये सामग्री पर खर्च होंगे। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। सप्ताह भर में निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
सेंटर में मौसमी सब्जियों की नर्सरी तैयार की जाएगी। ताकि किसानों को उच्च गुणवत्ता की लौकी, नेनुआ, मिर्च, टमाटर, करैला आदि अन्य सब्जियां मुहैया कराई जाएंगी। इससे रोजगार के सृजन होंगे। किसानों की आय दोगुनी होगी। उत्पादन इकाई का संचालन स्वयं सहायता समूहों एवं भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान केंद्र करेगा। इसके लाभ का 80 प्रतिशत समूह के पास जाएगा जबकि प्रतिशत सब्जी अनुसंधान केंद्र के पास रहेगा।
विज्ञापन
कोट.... कृषि विज्ञान केंद्र में हाईटेक वेजीटेबल सीडलिंग उत्पादन इकाई स्थापित करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जल्द ही सेंटर का निर्माण शुरू हो जाएगा।...अलका श्रीवास्तव, जिला उद्योग अधिकारी।