{"_id":"762701bdeb6e00b090adddbc87f3e96d","slug":"varsa-and-nikhil-became-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षा और निखिल बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षा और निखिल बने चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 19 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद
विज्ञापन
प्रतियोगिता में गुरुवार को अंतिम दिन इंडियन इंस्टीच्यूट के मैदान पर
कई खेलों का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र निखिल कुमार सिंह और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी वर्षा मौर्या क्रमश: बालक और बालिका वर्ग में चैम्पियन रहे। सभी विजयी खिलाड़ियों को प्रबन्धक राजेश कुमार तिवारी ने पुरस्कृत किया।
गुरुवार को हुई प्रतियोगिता में 200 मी का रेस वर्षा मौर्या ने जीती, जबकि समीक्षा मिश्रा और नीलम कुमार क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
डिस्कस थ्रो में वर्षा का मुकाबला कोई नहीं कर सका तथा स्नेहा कुमारी गुप्ता एवं प्रियंका यादव (एमए) को द्वितीय और तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा।
भाला फेंक में प्रियंका यादव (एमए), नीलम कुमारी द्वितीय और गजाला शाहीन तृतीय रहीं। छात्रों के 200 मी और 15 सौ मी का रेस शानदार ढंग से निखिल कुमार सिंह ने जीता । 200 मी में हिमांशु यादव द्वितीय और हरेंद्र यादव तृतीय रहे। जबकि 15सौ मी में सतीश कुमार द्वितीय और सोनू चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण के बाद प्रबन्धक राजेश तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में खेल का बहुत अधिक महत्व है। खिलाड़ी अब खेलने के लिए ही नहीं खेलते बल्कि खेल में अपना कैरियर तलाशते हैं। प्राचार्य पुष्पा सिंह ने कहा कि महाविद्यालय खेलकूद के मामले में काफी समृद्ध है और हमें अपने खिलाड़ियों पर नाज है।
प्रतिवर्ष कई खिलाड़ी विश्वविद्यालय स्तर पर खेलने के लिए बाहर जा रहे हैं और यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में वे राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जगमगाते हुए नजर आएंगे। कार्यक्रम का संचालन डा. अनिल यादव ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डा.मनोज पांडेय ने किया।