फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vansanrayan became the chairman of rural sanitation workers

वंशनरायन बने ग्रामीण सफाई कर्मी संघ बरहनी के ब्लाक अध्यक्ष

Fri, 19 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vansanrayan became the chairman of rural sanitation workers
सफाईकर्मी संघ के निर्वाचित पदाधिकारी। संवाद - फोटो : CHANDAULI
कंदवा। बरहनी ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें वंशनरायन ग्रामीण सफाई कर्मी संघ के अध्यक्ष बने।
विज्ञापन

अधिवेशन में पर्यवेक्षक की देखरेख में संगठन के ब्लॉक स्तरीय नए पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। इसमें संजय कुमार सिंह को जिला प्रतिनिधि और वंशनरायन सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अधिवेशन में शिवकुमार मंत्री, मृत्युंजय वर्मा कोषाध्यक्ष, धनंजय पांडेय संयुक्त मंत्री, योगेंद्रनाथ सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। इसी तरह अवधेश सिंह उपाध्यक्ष, विजयलाल ऑडिटर, प्रदीप गुप्ता मीडिया प्रभारी, सविता प्रचार मंत्री, शिवमूरत राम ब्लाक प्रभारी, अक्षय गौतम को संगठन मंत्री और मनोज राम को ब्लाक प्रवक्ता बनाया गया। इस मौके पर जिला प्रतिनिधि संजय सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के ऊपर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। तैनाती वाले गांवों में ग्राम प्रधान व अन्य अधिकारियों की ओर से अक्सर सफाई कर्मियों का उत्पीड़न करने की समस्याएं सामने आती रहती हैं। ऐसे में सफाई कर्मियों को एकजुट होकर संगठन के प्रति निष्ठावान होना जरूरी है। इस दौरान चुनाव अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के राम नगीना सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed