फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uproar over woman's death, case filed against doctor

महिला की मौत पर भारी हंगामा, डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Oct 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Uproar over woman's death, case filed against doctor
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवालों क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती के एक हॉस्पिटल में किडनी के ऑपरेशन के बाद शनिवार की रात मरीज की तबियत बिगड़ने लगी। जिसपर चिकित्सक ने मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। वहां के डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत पहले ही हो चुकी है। इससे नाराज मरीज के परिजनों रविवार की भोर में शव को अस्पताल के बाहर रख कर हंगामा किया। उनका कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही से ही महिला की मौत हुई है। महिला के पति शबीर अहमद की तहरीर पर मुगलसराय पुलिस डॉ.रवि गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीपूरा निवासी शबीर अहमद की पत्नी रजिया बानो के पेट में दर्द शिकायत थी। जिसपर शबीर अपनी पत्नी का कुछ दिनों से उपचार पीडीडीयू नगर नई बस्ती स्थित एक हॉस्पिटल में करा रहा था। शब्बीर ने आरोप लगाया कि छह अक्टूबर को डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि रजिया की किडनी खराब हो गयी और पेट में मवाद भर गया है। इसके लिए ऑपरेशन करके एक किडनी निकालनी पड़ेगी। बताया कि आवश्यक जांच के बाद आठ अक्टूबर की रात में लगभग सात से आठ बजे के बीच चिकित्सक ने उनका ऑपरेशन किया । जिसके चिकित्सक सब कुछ ठीक होने की बात कहते हुए कुछ ही देर में मरीज के होश में आने की बात कही। रात में लगभग डेढ़ बजे मरीज की तबियत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि उनके यहां रखा वेंटीलेटर खराब हो गया है इसलिए उसे दूसरे हॉस्पिटल में रेफर कर रहे हैं। शबीर ने बताया कि उस समय ही रजिया के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। रेफर तो कर दिया गया पर रेफर से संबंधी कोई कागज हॉस्पिटल ने नहीं दिया। परिजन सबसे पहले महिला को हाइवे स्थित एक हॉस्प्टिल मेें ले गए जिसने भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार उसे बीएचयू ले गए जहां के चिकित्सकों ने बताया कि महिला की पहले से ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की भोर में परिजनों ने शव को पीडीडीयू नगर स्थित अस्पताल के बाहर रख दिया और हंगामा करने लगे। वहीं दूसरी तरफ मामला बढ़ता देख कर्मियों ने अस्पताल का गेट भीतर से बंद कर दिया। वहीं चिकित्सक भी मौके से गायब हो गए। वहीं अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि मरीज की एक किडनी खराब थी , जिसे आपरेशन करके निकाला गया था । बताया उसे सांस की समस्या थी । तबियत बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया था ।
महिला के पति की ओर से मिली तहरीर के आधार डॉ. रवि गुप्ता पर 304 ए और मेडिकल लेगेजेंसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अनिरूद्ध सिंह, सीओ, पीडीडीयू नगर।

पीडीडीयू नगर। रजिया की मौत के बाद बृहस्पतिवार की भोर में परिवार वाले शव को पीडीडीयू नगर ले आये और उसे अस्पताल के बाहर रख दिया। इसके बाद डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पुलिस की एक जीप पहले से मौजूद थी। सुबह थाना प्रभारी के आने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ। इस दौरान हॉस्पिटल के बाहर करीब पांच घंटे तक शव पड़ा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed