{"_id":"5f986fbb8ebc3e9bd646ebb5","slug":"up-fake-documents-were-being-created-outside-the-arto-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एआरटीओ दफ्तर के बाहर बन रहे थे फर्जी दस्तावेज, पुलिस ने चार जालसाजों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एआरटीओ दफ्तर के बाहर बन रहे थे फर्जी दस्तावेज, पुलिस ने चार जालसाजों को किया गिरफ्तार
Wed, 28 Oct 2020 12:36 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
चंदौली पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को छापा मारकर एआरटीओ कार्यालय के बाहर फर्जी दस्तावेज बनाने का भंडाफोड़ किया। इस दौरान चार जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से लैपटाप, प्रिंटर, मुहर और वाहनों के नकली कागजात बरामद हुए।
विज्ञापन
एएसपी प्रेमचंद ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के दफ्तर के पास फर्जी एआरटीओ कार्यालय संचालित हो रहा था। जालसाज चालकों से पैसे लेकर वाहनों के फर्जी दस्तावेज बनाते थे। पुलिस ने सर्विलांस व अन्य स्रोत से जांच की तो इसकी पुष्टि हुई। इस पर पुलिस टीम ने सोमवार को एआरटीओ कार्यालय के समीप कटरे में स्थित दुकानों में छापा मारा।
विज्ञापन
कार्रवाई की भनक लगने पर कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए जबकि पीडीडीयू नगर के कसाब महाल निवासी फुरकान आलम, लौंदा निवासी नाजिम अहमद, बबुरी थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी प्रह्लाद विश्वकर्मा और अलीनगर के शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
दुकान की तलाशी लेने पर चार लैपटाप, दो प्रिंटर, दो मुहरें, 400 स्टांप पेपर, चार जाली इंश्योरेंस पेपर, 24 रजिस्ट्रेशन पेपर, एक ड्राइविंग लाइसेंस, 18 आधार कार्ड, 16 वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट और दो मेडिकल सर्टिफिकेट बरामद किए गए। जालसाजों ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से वाहनों के जाली कागजात बनाने का काम कर रहे थे। इसके बदले चालकों से मोटी रकम वसूलते थे।