फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP Board: Practical today at 126 centers

यूपी बोर्ड : 126 केंद्रों पर प्रैक्टिकल आज

Sat, 01 Feb 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Practical today at 126 centers
पीडीडीयू नगर। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा शनिवार से शुरू होगी। इसके लिए विद्यालयों में पूरी तैयारी कर ली गई है। जिले में बने 126 केंद्रों पर आयोजित होने वाली प्रयोगिक परीक्षा के लिए 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस दलसिंगार यादव ने बताया कि जिले में पहले चरण में हो रही प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षकों व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई हैं। वहीं सभी प्रधानाचार्य को लैब की व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर जो भी गाइडलाइन जारी की गई है, उसका गंभीरता से अनुपालन किया जाए। कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं अनिवार्य रूप से वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही कराई जाएंगी। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयोगात्मक कार्यों का बनाना होगा वीडियो : एक फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं के लिए परिषद ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। परिषद की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान संबंधित केंद्र पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लेते हुए वीडियो भी बनाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक दल सिंगार यादव ने कहा कि विभाग की ओर से कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान सभी परीक्षकों को संबंधित कॉलेज पर प्रयोगात्मक परीक्षाओं को कराते समय साक्षात्कार का कम से कम तीन मिनट का वीडियो बनाएंगे।

इस वीडियो का बोर्ड परीक्षा से संबंधित ग्रुप पर शेयर किया जाएगा। कहा कि 20 से अधिक छात्र होने पर अलग-अलग बैच में छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed