फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   up block pramukh chunav 2021 election in chandauli BJP MLA sadhna singh made serious allegations against samajwadi party leaders said they capture certificates of BDC members two months ago

UP Block Pramukh Chunav: चंदौली में सपा नेताओं ने दो माह पहले छीन लिए बीडीसी सदस्यों के प्रमाण पत्र, भाजपा विधायक ने लगाए गंभीर आरोप

Sat, 10 Jul 2021 01:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Jul 2021 01:55 PM IST
सार

भाजपा-अपना दल समर्थित उम्मीदवार नीलम बिंद मतदान करने गईं पर उनके पास प्रमाण पत्र नहीं था। पुलिस ने उन्हें मतदान केंद्र में जाने से मना कर दिया। इसके बाद मौके पर पीडीडीयू नगर की विधायक साधना सिंह पहुंच गई। 

विज्ञापन
up block pramukh chunav 2021 election in chandauli BJP MLA sadhna singh made serious allegations against samajwadi party leaders said they capture certificates of BDC members two months ago
पुलिस अधिकारियों संग बात करती भाजपा विधायक साधना सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के नियामताबाद ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख के मतदान के दौरान पीडीडीयू नगर की भाजपा विधायक साधना सिंह ने सपा नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि दो महीने पहले ही इन लोगों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रमाण पत्र छीन लिया है। आज पुलिस बिना प्रमाण पत्र के प्रत्याशियों को मतदान के लिए अंदर प्रवेश नहीं करने दे रही है।

विज्ञापन

 
दरअसल, शनिवार की दोपहर भाजपा-अपना दल समर्थित उम्मीदवार नीलम बिंद मतदान करने गईं पर उनके पास प्रमाण पत्र नहीं था। पुलिस ने उन्हें मतदान केंद्र में जाने से मना कर दिया। इसके बाद मौके पर पीडीडीयू नगर की विधायक साधना सिंह पहुंच गईं।
विज्ञापन


उन्होंने एसएसपी दयाराम से कहा कि प्रत्याशी गर्भवती है उसे जाने दें पर एसएसपी ने कहा कि जब तक ऊपर से कोई ऐसा आदेश नहीं आता मैं नहीं जाने दूंगा। इस पर साधना सिंह ने कहा कि दो महीने पहले सपा नेताओं ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रमाण पत्र छीन लिया है और आप बिना प्रमाण पत्र के अंदर नहीं जाने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने डीएम से बात की और डीएम से बात के बाद प्रत्याशी को आधार कार्ड पर मतदान केंद्र जाने दिया गया। एसएसपी ने साधना सिंह से कहा कि आपको आने की जरूरत नहीं है।  यहां एक परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इस पर साधना सिंह ने कहा कि जो सपा नेता आकर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं उन्हें भी रोकिए।

सदर ब्लॉक में पुलिस पर पक्षपात का आरोप

चंदौली के सदर ब्लॉक पर सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार की सुबह सीओ रामवीर सिंह से नाराजगी जताते हुए पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रमुख पद की सपा की प्रत्याशी छाया देवी के ब्लॉक पर नहीं जाने दिया गया और मतदान शुरू करा दिया गया जो सरासर गलत है। सपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed