फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP Assembly Election 2022 Keshav Prasad Maurya said - there is no Raj Yoga in Akhilesh's horoscope for 25 years

UP Chunav 2022: केशव प्रसाद मौर्य बोले- लक्ष्मी साइकिल पर नहीं कमल पर बैठकर आती हैं, अखिलेश की कुंडली में 25 वर्षों तक राजयोग नहीं

Sun, 06 Mar 2022 12:46 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Mar 2022 12:46 AM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि आप कमल का बटन दबाते हो तो गुंडों की गर्दन भी दबेगी। मुख्तार का बेटा धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Keshav Prasad Maurya said - there is no Raj Yoga in Akhilesh's horoscope for 25 years
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव की कुंडली में 25 वर्षों तक राजयोग नहीं है। उन्हें नहीं पता कि लक्ष्मी साइकिल पर नहीं कमल पर बैठकर आती हैं। इसलिए आप लोग भी भाजपा के पक्ष में मतदान करें। वे चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को चकिया व सैयदराजा क्षेत्र में चुनावी सभा में बोल रहे थे।

विज्ञापन


चकिया की सभा में उन्होंने कहा कि अपना वोट बर्बाद मत करना। चुनाव में सपा, बसपा व कांग्रेस का कहीं अता-पता नहीं है। कमल का फूल खिलने का मतलब है खुशहाली आना है। लक्ष्मी साइकिल से नहीं कमल पर सवार होकर आती हैं। अखिलेश यादव ने ज्यादातर गुंडों व माफियाओं को टिकट दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने अभी तक कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है। बस कमल के फूल का बटन दबा दीजिए अखिलेश को आटोमेटिक सुई लग जाएगी। 2017 से पहले प्रदेश में  बिजली नहीं मिलती थी। अब 20 घंटे बिजली मिल रही है। मोदी व योगी की सरकार गरीबों की जितनी भलाई की, उतनी किसी दूसरी सरकार ने नहीं की। तंज किया कि जो गरीबों का राशन खाते हैं, वे गरीबों का भला क्या करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी गरीबों को माह में दो बार राशन मुहैया कराते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमल के बटन के साथ दबेगी गुंडों की गर्दन

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि आप कमल का बटन दबाते हो तो गुंडों की गर्दन भी दबेगी। मुख्तार का बेटा धमकी दे रहा है। कहा कि एक तरफ गरीब मजलूम, महिलाएं हैं तो दूसरी तरफ गुंडे, आतंकी, माफिया हैं। विरोधी बौखलाए हुए हैं। मैं आप लोगों से वोट नहीं कर्ज मांगने आया हूं। जीतने के बाद आपका यह कर्ज विकास के साथ वापस करेंगे।

सैयदराजा के लिए खुला रहेगा दिल्ली और लखनऊ का खजाना

सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सैयदराजा के लिए दिल्ली तथा लखनऊ का खजाना खुला है और आगे भी खुला रहेगा। 2014 से पूरे भारत में और 2017 से प्रदेश में विकास की जो धारा चल रही है वह आगे भी जारी रहेगी। अखिलेश यादव की कुंडली में 25 वर्ष तक राज योग नहीं है । आने वाले समय में सपा, बसपा तथा कांग्रेस विलुप्त हो जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed