{"_id":"6225ec935fa8b122dc6da586","slug":"up-assembly-election-2022-hungama-after-attack-on-bjp-booth-president-in-chandauli-police-filed-case-against-five-including-samajwadi-party-candidate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: भाजपा बूथ अध्यक्ष की पिटाई के बाद हंगामा, सपा प्रत्याशी समेत पांच पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: भाजपा बूथ अध्यक्ष की पिटाई के बाद हंगामा, सपा प्रत्याशी समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
Mon, 07 Mar 2022 04:59 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 07 Mar 2022 04:59 PM IST
सार
चंदौली में रविवार देर शाम भाजपा बूथ अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पर हमला हुआ था। सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह तब तक थाने में डटे रहे जब तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू मतदान के बाद
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
चंदौली के बनसिंगपुर रनिया गांव में भाजपा बूथ अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पर हमला मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक व सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू सहित पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास के मुकदमा दर्ज किया है। घटना रविवार शाम की है। मारपीट की घटना के बाद जिले में हंगामा मच गया था।
विज्ञापन
जानकारी होने के बाद सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह तब तक थाने में डटे रहे जब तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। रविवार देर शाम सैयदराजा थाना क्षेत्र के बनसिंगपुर रनिया निवासी भाजपा बूथ प्रभारी दिग्विजय पांडेय को को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। मतदाताओं को पैसा और शराब बांटने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी।
विज्ञापन
बूथ प्रभारी के पास से डायरी मिलने का दावा किया गया, जिसमें उन मतदाताओं के नाम लिखे थे जिन्हें पैसा देना था या दिया जा चुका था। मारपीट के दौरान सपा प्रत्याशी मनोज सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान उनकी पुलिस से नोंकझोक भी हुई। मारपीट की जानकारी होने के बाद विधायक और भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह भी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
भुक्तभोगी की तहरीर पर मनोज सिंह डब्लू सहित अरविंद यादव, रईस यादव, रीशू यादव, गोविंद यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सपा प्रत्याशी मनोज सिंह सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।