फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ultrasound room which was closed for many years opened in District Joint Hospital

Chandauli News: जिला संयुक्त चिकित्सालय में कई साल से बंद अल्ट्रासाउंड कक्ष खुला

Tue, 10 Jun 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound room which was closed for many years opened in District Joint Hospital
चकिया। जिला संयुक्त चिकित्सालय में लगभग चार साल से बंद अल्ट्रासाउंड की सुविधा बहाल हो गई है। बीते 29 मई से अल्ट्रासाउंड की सुविधा से प्रतिदिन लगभग 20 मरीजों को मिलने लगी है। इसे चालू कराने के लिए क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने पिछले दिनों विधानसभा में भी मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय में मिर्जापुर व चंदौली जिले के अलावा बिहार प्रांत के कई इलाकों के लगभग 500 मरीजों का पंजीकरण किया जाता है।यहां पैथालॉजी, ओपीडी के साथ ही अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। करीब चार साल रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही थी। इसके लिए जनप्रतिनिधियों से मरीजों और उनके परिजनों द्वारा लगातार अल्ट्रासाउंड चालू कराने की मांग की जा रही थी। क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विधानसभा में भी आवाज उठाई थी और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर अल्ट्रासाउंड की सुविधा जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपलब्ध कराने की भी मांग की थी। उधर, जिला संयुक्त चिकित्सालय में अब अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध हो गई है। अल्ट्रासाउंड कक्ष खुलने के साथ ही मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। सीएमएस डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजू पटेल की तैनाती होने के बाद अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो गई है। इससे प्रतिदिन लगभग 20 मरीजों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed