फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two youths jailed for opposing Agneepath scheme

अग्निपथ योजना का विरोध करने पर दो युवको को भेजा जेल

Wed, 22 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two youths jailed for opposing Agneepath scheme
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणगढ़ में उपद्रव व तोड़फोड़ की योजना बनाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक वाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को भड़काने का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अग्निपथ योजना का विरोध व भारत बंद की घोषणा के दौरान सोमवार को लक्ष्मणगढ़ में लक्षुब्रम्हबाबा मंदिर के पास चौराहे पर काफी संख्या में पहुंचकर चक्का जाम करने व उपद्रव करने की योजना बना रहे थे । सूचना पर बलुआ थाना प्रभारी राजीव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें एक सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गयी । जिसपर पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में अभी आरोपी वहां से भाग गये। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गये युवकों की पहचान दीपक कुमार कन्नौजिया निवासी प्रभुपुर व शशिकान्त यादव निवासी रसूलपुर छोटी रमरजाय थाना बलुआ के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार दीपक मजदूरी करता है वहीं शशिकांत ड्राइवर है । पुलिस ने बताया कि इनके ग्रुप में थाना धानापुर को जलाने व चहनिया में चक्का जाम करने का मैसेज मिला है । इस दौरान टीम में उप निरीक्षक सतीश प्रकाश, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, विनोद सिंह, जैनुद्दीनखान, विशाल यादव, महिला कांस्टेबल शालिनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed