{"_id":"5f358c598ebc3e3ce151e0d9","slug":"two-traders-died-after-a-pickup-drowned-in-the-river-chandauli-news-vns54138185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप के नदी में डूबने से दो व्यापारियों की मौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप के नदी में डूबने से दो व्यापारियों की मौ
विज्ञापन
मोहनिया। चैनपुर थाना अंतर्गत करकट गढ़ जलप्रपात से पिकनिक मनाकर लौट रहे व्यवसायियों की पिकअप बुधवार की रात बरसाती लोरसी नदी में बह गई। इस दौरान उसमें सवार सभी 11लोग पिकअप समेत बह गए। इसमें नौ लोगों ने किसी प्रकार तैर कर जान बचाई जबकि दो लोग गाड़ी में फंस जाने के कारण निकल नहीं पाए और पिकअप समेत नदी में डूब गए। बृहस्पतिवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दो व्यपारियों का शव नदी से बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया।
चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा बाजार निवासी रामजी प्रसाद के साथ 11 व्यापारी पिकनिक मनाने के लिए करकट गढ़ स्थित जल प्रताप गए हुए थे। पिकनिक मनाने के बाद बुधवार की देर शाम जब सभी लोग पिकअप से लौट रहे थे कि तभी जोरदार बारिश शुरु हो गई। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाली बरसाती लोरसी नदी में छलके के उफान में फंसकर तेजधार में बह गई। पिकअप के पिछले डाला में सवार नौ लोग नदी में गिर गए। जिन्होंने तैर कर किसी प्रकार अपनी जान बचाई। इस दौरान पिकअप के केबिन के अंदर दो व्यवसायी फंस गए। जो कि नदी में पिकअप के साथ बह गए। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग दो किलोमीटर दूर नदी के किनारे फंसी मिली। बाद में पुलिस ने शव को नदी से व्यापारियों के शव को बाहर निकाला। मृत व्यापारियों की शिनाख्त हाटा निवासी रामजी प्रसाद व उत्तर प्रदेश के बबुरी रामपुर निवासी राजेंद्र गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया।