फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two teens immersed in the Ganges while taking bath, created a stir

नहाते समय गंगा में डूबे दो किशोर, मचा हड़कंप

Tue, 20 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two teens immersed in the Ganges while taking bath, created a stir
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी सतीश गुप्ता के दो बच्चे आर्यन गुप्ता (14) और अमन गुप्ता (10) मंगलवार को गंगा में नहाते समय डूब गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को खोजने में जुटी हुई है। सराय गांव के सतीश गुप्ता अपने पत्नी और तीन पुत्रों के साथ पंजाब में रहते थे। वे वहीं प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। परिवार में शादी पड़ने पर छह दिन पूर्व सतीश परिवार के साथ गांव आए थे। मंगलवार को घर में नवमी पूजन की तैयारी चल रही थी। साफ-सफाई के बाद चाची सोनिया के साथ सतीश के तीन पुत्र आर्यन गुप्ता, अमन गुप्ता और अर्पित गुप्ता गंगा में स्नान के लिए गए। गंगा में स्नान के दौरान आर्यन और अमन गहरे पानी में चले गए। अर्पित किसी तरह बच गया। बाकि आर्यन और अमन नदी में डूब गए। बच्चों के डूबने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। नवमी पूजा के तैयारी में डूबे गांव में अचानक मातम छा गया। बच्चों के मां-बाप और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पर पहुंची बलुआ पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव की खोज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed