फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two sisters jump in the Ganges, the seafarers saved their lives

दो बहनों ने गंगा में लगाई छलांग, मल्लाहों ने बचाई जान

Wed, 22 Dec 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two sisters jump in the Ganges, the seafarers saved their lives
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी दो सगी बहनों ने पारिवारिक कलह से ऊबकर मंगलवार को बलुआ पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान नदी किनारे मछली मार रहे मल्लाहों ने किसी प्रकार दोनों बहनों की जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों को चहनिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां एक बहन की तबियत खराब होने पर उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जबकि दूसरी बहन को पुलिस ने घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की चार पुत्रियां व दो पुत्र हैं। इसमें से दो पुत्रियां की शादी पहले ही हो चुकी है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण शेष दोनों पुत्रियां सिलाई कढ़ाई कर घर का खर्च चलाती हैं। वहीं किसी बात को लेकर पिता और पुत्रियों के बीच आये दिन किचकिच होती रहती थी। मंगलवार को पिता की कोई बात दोनों पुत्रियों को खराब लग गई। जिसके चलते दोनों ने बलुआ पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान वहां मछली मार रहे मल्लाहों की नजर उन पर पड़ गई। मल्लाहों ने नदी में कूदकर दोनों बहनों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों बहनों को उपचार के लिए चहनिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां एक की हालत खराब होने ने पर चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जबकि दूसरी बहन की स्थिति ठीक होने पर पुलिस ने उसे घर भेज दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed